वृद्धाश्रम का न्यायाधीश ने किया दौरा
धनबाद में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों की स्थिति जानी और उनके अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर...

धनबाद, प्रतिनिधि। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में पंचायत स्तर पर बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार न हो इसके लिए रविवार को एक दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने सबलपुर और आसनडाबर, कदैया, टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का दौरा किया। न्यायाधीश ने वृद्धों से मुलाकात की और उनकी स्थिति को जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक नौशाद गद्दी को निर्देश दिया कि दोनों ही जगहों पर रहने वाले वृद्धों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ वृद्धों को दिलाएं। जनकल्याणकारी योजनाओं से सबको जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम आने का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उपेक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा, उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के महत्व पर प्रकाश डालना है। मौके पर अधिवक्ता मीना कुमारी, एलएडीसीएस टीम डालसा सहायक सौरभ सरकार और राजेश कुमार सिंह की ओर से बुजुर्गों के बीच दैनिक जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। आश्रम के बुजुर्गों ने डालसा सचिव को आशीर्वाद दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।