Jamshedpur s Nandini Honored with Adiyogi Yoga Bhushan Award 2025 in Delhi जमशेदपुर की बेटी को दिल्ली में मिला आदियोगी योग भूषण सम्मान, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur s Nandini Honored with Adiyogi Yoga Bhushan Award 2025 in Delhi

जमशेदपुर की बेटी को दिल्ली में मिला आदियोगी योग भूषण सम्मान

जमशेदपुर की नंदिनी को दिल्ली में आदियोगी योग भूषण सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार योग महाकुंभ-2025 के कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। नंदिनी, जो अब दिल्ली एनसीआर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
जमशेदपुर की बेटी को दिल्ली में मिला आदियोगी योग भूषण सम्मान

जमशेदपुर की बेटी नंदिनी को दिल्ली मे आदियोगी योग भूषण सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के लाजपत भवन अडोटोरियम में रविवार को नंदिनी के योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम योग महाकुम्भ-2025 का आयोजन अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं योगा करो डॉट कॉम के द्वारा किया गया था। इसके तहत देश के कोने कोने से पहुंचे योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया गया, जिनमें जमशेदपुर की नंदिनी कुमारी भी शामिल थीं। नंदिनी फिलहाल दिल्ली एनसीआर के कायाकल्प एकेडमी में योग प्रशिक्षक हैं। उन्होंने अंतराष्ट्रीय योगा आर्गेनाइजेशन से योगा प्रशिक्षक के रूप मे ट्रेनिंग ली है।

उन्होंने 2025 में मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट नई दिल्ली से फाउंडेशन कोर्स भी पूरा किया है। नंदिनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट योगा विथ नंदिनी के माध्यम से देश विदेश में न सिर्फ योग का प्रचार प्रसार कर रहीं, बल्कि योग के क्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षित एवं जागरूक भी कर रही हैं। नंदिनी ने जमशेदपुर के बेलडीह चर्च स्कूल से इंटर तक पढ़ाई की है इसके बाद वह नोएडा स्थित आईएमएस कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजिनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की है। नंदिनी जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं रोटी बैंक के चेयरममैन मनोज मिश्रा की पुत्री है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।