Chadak Puja Celebrated in Rajganj with Traditional Bhoakta Festival राजगंज के बागदाहा में भोक्ता पर्व मनाया गया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChadak Puja Celebrated in Rajganj with Traditional Bhoakta Festival

राजगंज के बागदाहा में भोक्ता पर्व मनाया गया

राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 15 April 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
राजगंज के बागदाहा में भोक्ता पर्व मनाया गया

राजगंज, प्रतिनिधि। चार दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन सोमवार को राजगंज क्षेत्र के बागदाहा में भोक्ता पर्व मनाया गया। करीब तीस फीट ऊंचे लकड़ी के खूंटे में दो दर्जन भोक्तओं ने अपने पीठ पर कील चुभों कर परिक्रमा किया। भोगतागण ढोल, ढाक की गूंज के बीच पारम्परिक नृत्य करते हुए मंडप थान की परिक्रमा करते रहे। भोक्ताओं के द्वारा विधिवत पूजन कर खूंटे को तालाब से निकाला गया। जिसे पर्व के समापन के दिन मंगलवार को पुनः तालाब में सुरक्षित रखा जाएगा। चड़क पूजा में रवि महतो ने अपने शरीर में दर्जनों कील के अलावे त्रिशूल को चुभो कर भक्तिभाव से आराधना की। आंधी व बारिश की वजह से जुटे श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। इधर चड़क पूजा को लेकर अध्यक्ष हलधर महतो, हीरालाल महतो, मुखिया बाबूलाल महतो, पंसस धनन्जय प्रसाद महतो, दिलचन्द महतो, रामचन्द्र महतो, राजू महतो, उमेश महतो आदि सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।