Cultural Diversity Celebration Dhanbad Public School Hosts Colorful Dance Competition छात्र-छात्राओं ने सतरंगी छटा बिखेरी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCultural Diversity Celebration Dhanbad Public School Hosts Colorful Dance Competition

छात्र-छात्राओं ने सतरंगी छटा बिखेरी

धनबाद पब्लिक स्कूल में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए। उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 14 June 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
छात्र-छात्राओं ने सतरंगी छटा बिखेरी

धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सतरंगी छटाओं के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। मौका था लोक नृत्य प्रतियोगिता का। विद्यालय अध्यक्ष प्रभाष डोकानिया, सचिव आलोक चौधरी, संगीता डोकानिया, अंजना अग्रवाला व प्राचार्या पूर्णिमा सिल ने उद्घाटन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, आसाम, बंगाल, झारखंड, बिहार व महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों के नृत्य किए। छात्र-छात्राओं की वेशभूषा, भाव-भंगिमा व संगीत की ताल बद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप ए में छठी कक्षा के मध्य प्रदेश- प्रथम, गुजरात द्वितीय, ग्रुप बी में आठवीं के कर्नाटक प्रथम और सातवीं कक्षा के बिहार द्वितीय, ग्रुप सी में कक्षा नवम प्रथम जम्मू कश्मीर और द्वितीय राजस्थान के छात्र हुए।

निर्णायक मंडली में शिप्रा, तनुश्री राय मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।