Dhanbad Artists Honor Soldiers with Tricolor March after Pahalgam Attack कलाकार संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Artists Honor Soldiers with Tricolor March after Pahalgam Attack

कलाकार संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम

धनबाद में कलाकार संघ की ओर से सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शौर्य सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में शामिल कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाते हुए भारतीय सेना की कार्रवाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 17 May 2025 06:51 AM
share Share
Follow Us on
कलाकार संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम

धनबाद, प्रमुख संवाददाता कलाकार संघ धनबाद की ओर से सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शौर्य सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाते हुए सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। सभी ने सेना की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि सेना ने पहलगाम का बदला ले लिया है। शुक्रवार को निकाली गई इस यात्रा में कलाकार संघ के संरक्षक रणविजय सिंह और उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। मौके पर रणविजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके में घुसकर तमाम आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर लिया है।

इससे भारतीय सेना के शौर्य का तहलका पूरे विश्व में गूंजा है। सैनिकों के शौर्य के लिए उन्हें सम्मान देने के लिए यह सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी और उनके साथी कलाकारों के गाए देशभक्ति गीतों से देश के वीर जवानों को याद किया। इस दौरान कलाकार संघ के सह सचिव कृपांशु कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और सारी शाखाओं के प्रभारी जितेंद्र जीतू, मिंटू, मनमोहन, गिरजा किशोर, मुन्ना सिन्हा समेत संघ के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।