Dhanbad District Judge Promotes Environmental Protection on World Environment Day जिला जज ने कोर्ट परिसर में किया पौधरोपण, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad District Judge Promotes Environmental Protection on World Environment Day

जिला जज ने कोर्ट परिसर में किया पौधरोपण

धनबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सिविल कोर्ट परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बागवानी और सफाई करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
जिला जज ने कोर्ट परिसर में किया पौधरोपण

धनबाद विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सिविल कोर्ट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बागवानी व सफाई करने वाले सिविल कोर्ट के चार कर्मियों को पुरस्कृत दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आज वह एक न्यायाधीश के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और पृथ्वी पुत्र के नाते आपसे संवाद कर रहे हैं। इस मौके पर श्रम न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा, एसडीजेएम सह डालसा के प्रभारी सचिव अभिजीत पांडेय, रजिस्ट्रार आइजेड खान, सिविल जज एंजेलिना जॉन, डीएफओ विकास पालीवाल आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।