Electricity Department Campaign in Dhanbad 70 Arrested for Power Theft बिजली चोरी में 70 लोग पकड़े गए, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsElectricity Department Campaign in Dhanbad 70 Arrested for Power Theft

बिजली चोरी में 70 लोग पकड़े गए

धनबाद में बिजली विभाग ने अभियान चलाकर 70 लोगों को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा। कुल 13 लाख 89 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। धनबाद और चास सर्किल में 647 जगहों पर छापेमारी की गई। पुलिस बल की तैनाती...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 15 May 2025 06:38 AM
share Share
Follow Us on
बिजली चोरी में 70 लोग पकड़े गए

धनबाद। बिजली विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। बिजली चोरी में 70 लोग पकड़े गए। 13 लाख 89 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद और चास सर्किल में 647 जगहों पर अभियान चलाया गया। धनबाद सर्किल में 354 जगहों पर अभियान चलाकर 31 लोग पकड़े गए। धनबाद डिवीजन से पांच, गोविंदपुर में नौ, निरसा में 10, झरिया से सात लोग पकड़े गए। वहीं चास सर्किल में 293 जगहों पर अभियान चलाकर 39 लोग पकड़े गए। छह लाख 37 हजार रुपए जुर्माना लगाया। चास से 12 लोयाबाद से 14 व तेनुघाट से 13 लोग पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात दिखे। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।