मैथन में 25 से चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ
मैथन में 25 फरवरी से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इस महायज्ञ में 251 महिलाएं गोगना छठ घाट से जल लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित करेंगी। कार्यक्रम में हवन, दीक्षा, संस्कार और भंडारा शामिल हैं।...

मैथन, प्रतिनिधि। मैथन रांची कॉलोनी गायत्री प्रज्ञा मंडल में रविवार को आयोजकों ने प्रेसवार्ता कर 25 फरवरी से होने वाले चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ की जानकारी दी। संयोजक पुरुषोतम पांडे ने बताया कि मैथन में 25 फरवरी से चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरु होगी। 251 महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए मैथन के गोगना छठ घाट से जल भरकर यज्ञ स्थल में स्थापित करेंगे। 26 फरवरी को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं हवन किया जायेगा। 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से महायज्ञ,दीक्षा, संस्कार एवं शाम को 5 दीप यज्ञ होगी। 28 फरवरी को सुबह पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। रोजाना शाम को पांच बजे से मधुर भजनों एव प्रवचन होगा। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्ति करण को लेकर किया जा रहा है। मौके पर गायत्री परिवार के अशोक कुमार पाठक, पिंटू साव, लक्ष्मण सिंह, राम अवतार शास्त्री,वैद्यनाथ राय, अजीत कुमार,कृष्ण मुरारी सिंह, उषा पांडे, अनिता पाठक, माया देवी, सत्यभामा देवी, मोना कुमारी, सोनी कुमार,मोनी कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।