Fraud Allegation of 1 1 Crore Against Former BCCL Manager and Circle Inspector in Jharkhand इंस्पेक्टर उषा रानी से रांची में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFraud Allegation of 1 1 Crore Against Former BCCL Manager and Circle Inspector in Jharkhand

इंस्पेक्टर उषा रानी से रांची में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी

झरिया के जोड़ापोखर में पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी और उनके पति से रांची में फर्जी जमीन के एग्रीमेंट के जरिए 1.1 करोड़ की ठगी की गई। उषा रानी ने कुमुद कुमार और अन्य पर मामला दर्ज कराया है। आरोप है...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 13 June 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
इंस्पेक्टर उषा रानी से रांची में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी

जोड़ापोखर(झरिया), प्रतिनिध जोड़ापोखर थाना की पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी व उनके पति बीसीसीएल के पूर्व प्रबंधक स्व. राम विलास प्रजापति से रांची में जमीन का फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर एक करोड़ 10 लाख 58 हजार 141 रुपए की ठगी कर ली गई। उषा रानी ने इस संबंध में रांची धुर्वा सेक्टर दो निवासी कुमुद कुमार, आशा कुमारी, आरव व जोड़ापोखर के मनोज सिंह के खिलाफ एकमत होकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उषा रानी वर्तमान में धनबाद साइबर थाना में पदस्थापित हैं। दर्ज मामले में उषा रानी ने आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व रांची का रहनेवाला कुमुद कुमार उनके बंगला बरारी एक नंबर में आया था।

उसने उनके पति रामबिलास प्रजापति से जमीन बेचने का दस्तावेज तैयार कर लिया। रांची ओरमांझी में जमीन भी दिखायी। बताया कि 72 डिसमिल जमीन है। उन्हें पता नहीं चला कि जो जमीन कुमुद दिखा रहा है, वह दूसरे की है। इसके बाद पैसे की मांग की। वे और उनके पति ने बैंक चेक और यूपीआई के माध्यम से रुपए दिए हैं। आरोप है कि कुमुद उसके साथी मनोज कुमार सिंह, आशा कुमारी व आरव ने एकमत होकर पैसे लिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने जमीन नहीं दी। अब पैसा लौटाने के नाम पर टाल-मटोल कर रहे हैं। शिकायत में जमीन मालिक का नाम कोई रवि कुमार लिखा था। वह भी फर्जी है। उषा रानी के पति की मौत 18 अप्रैल 2024 को धनबाद स्टेशन पर हो गई थी। पैसा लौटाने का दबाव दिया तो एक 10 लाख का चेक दिया, वह भी बाउंस हो गया। उषा रानी ने यूपीआई, चेक, आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए हैं। इसके सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं। जोड़ापोखर थाना में कुमुद सहित चारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।