IAS Officers Visit Tata Steel s Sijua Colliery to Appreciate Safety Standards चार आईएएस अधिकारियों ने टाटा सिजुआ कोलियरी का किया दौरा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIAS Officers Visit Tata Steel s Sijua Colliery to Appreciate Safety Standards

चार आईएएस अधिकारियों ने टाटा सिजुआ कोलियरी का किया दौरा

सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ,

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 7 June 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
चार आईएएस अधिकारियों ने टाटा सिजुआ कोलियरी का किया दौरा

सिजुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2024 बैच के चार अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण अवधि के तहत राज्य भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को टाटा स्टील की सिजुआ कोलियरी का दौरा किया। इन अधिकारियों में नाजिश उमर अंसारी, आनंद शर्मा, हिमांशु लाल व सिद्धांत कुमार थे। टाटा स्टील की भूमिगत खान में अपनाए गए सुरक्षा मानकों व उसके बेहतर रख-रखाव की सराहना की। उन्होंने खान में की गई मशीनीकरण की प्रक्रिया की भी प्रशंसा की व विशेष रूप से चेयरलिफ्ट मैन राइडिंग सिस्टम की सराहना की, जो प्रतिदिन खनिकों व कर्मचारियों को आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान करता है। अतिथियों के भ्रमण के दौरान धनबाद के खान निरीक्षक सुमित कुमार भी उनके साथ थे।

टाटा स्टील की ओर से श्वेता मिश्रा, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन व राजीव दत्ता, सीनियर एरिया मैनेजर, कोल बाय कोऑर्डिनेशन ने इस महत्वपूर्ण दौरे का समन्वय किया। साथ ही सिजुआ कोलियरी के सीनियर एरिया मैनेजर ऑपरेशंस, डीवी सिंह व एरिया मैनेजर मेंटेनेंस शिव प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों को भूमिगत खान का निरीक्षण कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।