IIT Celebrates Centenary with Educational Tour for Students on Environmental Awareness झरिया प्लस टू के छात्रों ने किया आईआईटी का भ्रमण, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIIT Celebrates Centenary with Educational Tour for Students on Environmental Awareness

झरिया प्लस टू के छात्रों ने किया आईआईटी का भ्रमण

धनबाद में आईआईटी के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत EIACP कार्यक्रम केंद्र ने झरिया हाईस्कूल के 15 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण अनुसंधान और टिकाऊ...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 13 June 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
झरिया प्लस टू के छात्रों ने किया आईआईटी का भ्रमण

धनबाद। आईआईटी के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग स्थित EIACP कार्यक्रम केंद्र द्वारा झरिया ( 2) हाईस्कूल धनबाद की 11वीं कक्षा के 15 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण से जुड़े अनुसंधान, उपकरणों और टिकाऊ जीवनशैली की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत EIACP केंद्र में हुई, जहां कार्यक्रम पदाधिकारी बिश्वजीत दास ने छात्रों को मिशन लाइफ अभियान की जानकारी दी। यह अभियान लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करता है। इस सत्र में प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, बिजली और पानी की बचत करना, और कचरे का सही प्रबंधन जैसे विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके बताए गए।

दास ने कहा, "जब हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे बदलाव करता है, तो उसका बड़ा असर पर्यावरण पर होता है। इसके बाद छात्रों को पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। शोधार्थियों ने छात्रों को आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली दिखाई और बताया कि ये उपकरण पर्यावरणीय समस्याओं जैसे प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को समझने में कैसे मदद करते हैं। छात्रों को कुछ प्रमुख प्रयोगशाला तकनीकों की भी जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।