Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIndian Red Cross Dhanbad Plants Trees for Environmental Protection
रेडक्रॉस में किया गया पौधारोपण
धनबाद में भारतीय रेडक्रॉस समिति ने रेडक्रॉस भवन में पौधारोपण किया। उपाध्यक्ष राजेश कुमार और चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कई अन्य अधिकारियों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 05:47 AM

धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद की ओर से रेडक्रॉस भवन में पौधारोपण किया गया। यहां रेडक्रॉस के पदेन उपाध्यक्ष सह एसडीएम राजेश कुमार और चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने पौधे लगाकर लोगों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर सीओ शशिकांत सिकर, सचिव रविंद्रनाथ ठाकुर, नोडल पदाधिकारी वाहन अनिल भगत, स्वास्थ्य नोडल डॉ जिम्मी अभिषेक, ब्लड डोनेशन की नोडल बेनजीर परवीन, कुमार मधुरेंद्र सिंह, लीला मांजी, कलीम मियां, लक्ष्मीनारायण आदि ने भी पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।