कोयला लोड हाइवा के कागजात जांच के बाद महुदा पुलिस ने छोड़ा
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

महुदा। लालबंगला और कतरी पुल के बीच सड़क किनारे से जब्त कोयला लोड हाइवा को महुदा पुलिस ने शुक्रवार को जांच पड़ताल कर छोड़ दिया। उक्त हाइवा गुरूवार प्रात: झरिया के एना कोलियरी से कोयला लोड कर टाटा भेलाटांड़ सिजुआ जा रहा था। इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि उक्त हाइवा एना कोलयरी से कोयला लोड कर आ रहा था। जांच पड़ताल करने पर कागजात सही पाया गया। चालक की लापरवाही के कारण कोयला लोड हाइवा कपुरिया में मुड़ने के बजाय गलती से महुदा की तरफ आ गया था। गलती का एहसास होने पर चालक हाइवा को वापस मोड़ने लगा।
वापस मुड़ने के क्रम में हाइवा सड़क किनारे फंस गया था। गाड़ी एवं कोयले का सभी कागजात सही पाये गये, जिसे जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।