Police Officer Sonu Kumar Transferred After Misconduct with Woman in Dhanbad घनुडीह थानेदार को रात में महिला के घर घुसना पड़ा महंगा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPolice Officer Sonu Kumar Transferred After Misconduct with Woman in Dhanbad

घनुडीह थानेदार को रात में महिला के घर घुसना पड़ा महंगा

धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को एक महिला के घर रात में घुसने के आरोप में थाना से हटा दिया गया। महिला ने सोनू पर आधी रात को परिवार के साथ थाने लाने का आरोप लगाया। एसएसपी ने शिकायत पर तत्काल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 19 March 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
घनुडीह थानेदार को रात में महिला के घर घुसना पड़ा महंगा

धनबाद, मुख्य संवाददाता घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली। उन्हें घनुडीह प्रभारी से हटा कर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया गया। उनकी जगह कुमारधुबी ओपी के पूर्व प्रभारी व लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेकटर पंकज कुमार को घनुडीह का नया प्रभारी बनाया गया है।

हाल ही में सोनू कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला और उनके परिवार को आधी रात को वर्दी का रौब झाड़ते हुए जबरन थाना ले आए थे। पीड़ित महिला के वायरल वीडियो में वह सोनू कुमार पर आरोप लगा रही हैं कि सोनू उनकी पुत्री को पसंद करते हैं, वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं। मना करने पर दारोगा भड़क गए और घनुडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंचे और यहां की गश्ती पार्टी के साथ उनके बिनोद नगर स्थित घर में धमक पड़े। रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचे दारोगा ने जबरन महिला, उनकी पुत्री और पुत्र को उठा कर रात में धनबाद थाना ले आए। खींचतान में महिला की चूड़ियां भी टूट गई थीं और हाथ में खरोंच भी पड़ गया, जिसे वह वायरल वीडियो में दिखा भी रही हैं।

बता दें कि 31 दिसंबर 2024 को ही सोनू कुमार का तबादला धनबाद थाना से घनुडीह ओपी प्रभारी के रूप में हो गया था। पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने की शिकायत जैसे ही एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने फौरन मामले में संज्ञान लेते हुए सोनू कुमार का घनुडीह से हटा दिया। पुलिस महकमे में इस बात की खूब चर्चा हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।