Tiranga Yatra in Sindri Led by Ex-Servicemen Honors Indian Army and Veterans भारतीय सेना के पूर्व जवानों के नेतृत्व में सिंदरी में निकाली तिरंगा यात्रा , Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTiranga Yatra in Sindri Led by Ex-Servicemen Honors Indian Army and Veterans

भारतीय सेना के पूर्व जवानों के नेतृत्व में सिंदरी में निकाली तिरंगा यात्रा

सिंदरी में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सैनिकों ने किया और यह नेहरु मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से गुजरी। भाजपा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 21 May 2025 06:38 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना के पूर्व जवानों के नेतृत्व में सिंदरी में निकाली तिरंगा यात्रा

सिंदरी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सिंदरी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय सेना के पूर्व जवानों ने किया। तिरंगा यात्रा नेहरु मैदान से निकल कर मुख्य बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से गुजर कर वापस नेहरु मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए पूर्व सैनिकों को भाजपा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यात्रा के दौरान आपरेशन सिंदूर जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। कार्यक्रम की समाप्ति पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक और जिला महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि भाजपा का तिरंगा यात्रा मां भारती और वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई।

नेताद्वय ने कहा कि इस यात्रा से सैनिकों में एक नये जोश का संचार होगा। इस यात्रा मे पूर्व सैनिक विकेश सिंह, विद्याधर राय, ललन सिंह, धर्मवीर सिंह, आशीष मांजी, हजारी प्रसाद, उत्तम महतो, प्रमोद कुमार, महेश सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओ में दिनेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, विजय सिंह, बृजेश सिंह, रंजना शर्मा, अणिमा सिंह मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।