तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत
सिजुआ के तेतुलमारी थाना क्षेत्र की तिलाटांड़ बस्ती में शुक्रवार को स्नान के दौरान तालाब में छह वर्षीय अरब कुमार की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का हाल बुरा है। बच्चे की मां दोनों बच्चों के साथ तालाब गई...

सिजुआ। तेतुलमारी थाना क्षेत्र की तिलाटांड़ बस्ती में शुक्रवार की दोपहर स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से राजेन्द्र मुर्मू के छह वर्षीय पुत्र अरब कुमार की मौत हो गई। उक्त घटना के बाद बस्ती में मातम पसरा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेंद्र की पत्नी अपने दोनों पुत्र के साथ समीप के ही तालाब में स्नान करने गई थी। वापस आने के दौरान उसका एक ही बच्चा साथ था। घर आने के बाद अपने दूसरे बच्चे को खोजने लगी, नहीं मिलने पर तालाब के चारों ओर ढूंढने लगी और शोर मचाने लगी।
शोर शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी उक्त तालाब के पास पहुंचकर खोजबीन करने लगे। तालाब में ढूंढ़ने के दौरान बच्चे को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।