पूर्व विधायक उदय सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई
सिजुआ क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और नेहरू महिला इंटर कॉलेज ने पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय कुमार सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने...

सिजुआ। सिजुआ क्षेत्र के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन व नेहरू महिला इंटर कॉलेज तेतुलमारी के द्वारा टुंडी के पूर्व विधायक सह यूनियन के संयुक्त महामंत्री स्वर्गीय उदय कुमार सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। निचितपुर टाउनशीप व कॉलेज परिसर में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व स्वर्गीय सिंह के पत्नी चंपा देवी ने तस्वीर पर पूजा अर्चना किया। वक्ताओं ने उनके बिचारो व मजदूरों के हक व अधिकार के लिये किये गए संघर्ष को लेकर बिस्तार पूर्वक समारोह में रखा। अध्यक्षता व संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद यादव ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री एके झा ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीति के कारण कोल इंडिया पूरी तरह से चरमराई हुई है। ऐसे में आज उदय सिंह की जरूरत है। कहा कि जिस तरह से उनके द्वारा कोयला मजदूरों के हित मे संघर्ष किया जाता था उनकी दिखाये गये रास्तों में आज चलकर मजदूरों के हित व अधिकार के लिये लड़ाई लड़ने की जरूरत है। कहा कि उनके शांत स्वभाव व गंभीर रहकर अपने पूरे जीवनकाल में कोयला उद्योग व श्रमिकों के लिए संघर्ष करते रहे थे। उनके सपनों को पूरा करने की वक्त आ गयी है। उनके अधूरे सपनो को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में महामंत्री एके झा, ब्रजेन्द्र सिंह, वैभव सिन्हा, बसंत महतो, चंपा देवी, ललिता देवी, निर्वतमान पार्षद छोटू सिंह, सत्यनारायण चौहान, मो मुख्तार, माधव सिंह, भोला राम, सकील अहमद, रवि चौबे, रंधीर ठाकुर, राजू मल्लाह, कृष्णा पांडेय, पवन कुमार प्रसाद, गुड्डू चौहान, सदेश चौहान, बिमलेश चौबे, नागेंद्र राय, मो सज्जाद, प्रिंसिपल मनोज कुमार सिंह, यदुनाथ सिंह चौधरी, पुर्णिमा सिंह, मनकेश्वर प्रसाद सिंह, बिनोद विश्वकर्मा, लोहा सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।