झरिया की मां-बेटी को यूपी के इटावा में बेच दिया
भौंरा ओपी क्षेत्र की एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी को 1.50 लाख में उत्तर प्रदेश की एक महिला द्वारा बेचा गया। महिला ने किसी तरह भागकर भौंरा पहुंचकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। आरोपी महिला फरार है...

भौंरा भौंरा ओपी क्षेत्र में रहनेवाली एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी को 1.50 लाख में भौंरा की ही रहने वाली एक महिला ने उत्तर प्रदेश में बेचा। किसी तरह भाग कर महिला भौंरा पहुंची। परिजनों और भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम को जानकारी दी। पुलिस के डर से मां के भागने पर उक्त व्यक्ति ने बेटी को भी पहुंचा दिया है। उत्तर प्रदेश के व्यक्ति ने मां से शादी कर ली था और बेटी से काम करवा रहा था। पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है। वह फरार बताई जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार 23 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश का व्यक्ति उसे और उसकी बेटी को लेकर गया था।
बेटी को यूपी हरदोई और महिला के इटावा में बेच दिया था। वहां से भाग कर महिला 12 मई को भौंरा अपने घर पहुंची है। परिजनों को जानकारी दी है। जब मामला बड़ा तो आरोपी महिला ने हरदोई में फोन कर बेटी को भी बुलाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन 15 मई को थाना पहुंचे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला विधवा है। कोयला चुनने के दौरान आरोपी महिला और पीड़ित महिला में बातचीत हुई थी शादी करने का प्रलोभन दिया था लेकिन आरोप है कि महिला ने उसे और उसकी बेटी को बेच दिया। महिला को इटावा का व्यक्ति शादी करके काफी प्रताड़ित कर रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।