Awareness Program on Hool Day in Ramgarh Tribal Leaders Engage Community हूल दिवस को लेकर चलाया जन जागरूक अभियान , Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsAwareness Program on Hool Day in Ramgarh Tribal Leaders Engage Community

हूल दिवस को लेकर चलाया जन जागरूक अभियान

रामगढ़ में प्रभु हांसदा की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी के अध्यक्ष मंगल सोरेन और सचिव बिहारी हांसदा ने हूल दिवस 30 जून 1855 के महत्व पर चर्चा की। महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 15 June 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
हूल दिवस को लेकर चलाया जन जागरूक अभियान

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बड़ी रणबहियार में ग्राम प्रधान प्रभु हांसदा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन बैसी की एक जन जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बहुउद्देशीय सिदो कान्हू मुर्मू आदिवासी एवेन वैसी के अध्यक्ष मंगल सोरेन एवं सचिव बिहारी हांसदा ने हूल दिवस 30 जून 1855 के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 30 जून 2025 को भारी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इसमें मंगल सोरेन, बिहारी हांसदा, प्रभु हांसदा, आनंद हांसदा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।