Jharkhand Water Sahiyas Union Reorganized in Jarmundi Leaders Elected Amid Pending Dues and Demands झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई पुनर्गठित, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Water Sahiyas Union Reorganized in Jarmundi Leaders Elected Amid Pending Dues and Demands

झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई पुनर्गठित

जलसहिया संगठन की जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष बनी मंजू देवी और सचिव बनी मीरा देवी जलसहिया संगठन की जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष बनी मंजू देवी और सचिव बनी मीरा देव

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाMon, 16 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई पुनर्गठित

जरमुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर जरमुंडी में संपन्न हुई एक बैठक में प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास मौजूद रहे। इस बैठक में जरमुंडी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी, प्रखंड सचिव मीरा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुजीत देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनचला देवी का चयन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि जल सहिया सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को सुचारू रूप से गांव-गांव तक पहुंचने का काम किया है।

परंतु लंबित बकाया मानदेय 10 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं मिला है। वहीं घोषणा किया हुआ मानदेय लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 सूत्री मांगों को लेकर आगामी जुलाई महीने में आंदोलन की रणनीति बनायी जाएगी। इस मौके पर बैठक में जलसहियाओं के विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस क्रम में लंबित बकाया मानदेय 30 प्रतिशत जलसहिया को भुगतान किया जाने, 20 लाख की बीमा योजना से सभी को जोड़े जाने, अनुकंपा का लाभ जल सहिया के आश्रित को देने तथा सेवा निर्मित होने के बाद 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई। बैठक में संघ ने कहा कि समान काम समान वेतन लागू करते हुए 18000 रुपए मानदेय दिया जाए। जलसहिया नियमावली बनाया जाए। वहीं जलसहिया को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।