हटिया से लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दुमका में दुर्गापुर साप्ताहिक हटिया से साइकिल पर लौटते समय 35 वर्षीय छुतर हांसदा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। यह घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद पत्थर खदान के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर...

दुमका, प्रतिनिधि। दुर्गापुर साप्ताहिक हटिया से साइकिल से घर वापस लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार की देर शाम गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद पत्थर खदान के समीप की है। मृतक के शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही अमरपुर गांव निवासी छुतर हांसदा (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटना पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने भी युवक की हत्या किए जाने की पुष्टी की है। इधर घटना को लेकर मृतक के भाई सोम हांसदा ने बताया कि शनिवार की शाम को छुतर हांसदा साइकिल से अपने घर से दुर्गापुर साप्ताहिक हटिया गया था।
रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई को कुल्हाड़ी से मारकर किसी ने हत्या कर दी है। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी इस मसमले में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। हत्या के कारण का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है। सामाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए गोपीकांदर थाना लाने में जूटी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।