बिजली के करंट से घायल
गढ़वा के हेताड़ कला गांव में 12 वर्षीय विकास कुमार बिजली के करंट से घायल हो गया। घर पर कोई नहीं था, जब उसने बिजली के पोल पर चढ़कर प्रवाहित तार को पकड़ लिया और नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 17 June 2025 02:07 AM

गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत हेताड़ कला गांव निवासी सूर्यदेव सिंह का पुत्र 12 वर्षीय विकास कुमार बिजली के करंट से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर पर कोई नहीं था। घर के पास से लगे बिजली के पोल पर चढ़कर करंट प्रवाहित तार को पकड़ लिया। उससे वह नीचे गिर गया। घटना के बाद उसे परिजनों ने सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।