61-Year-Old Injured in Road Accident in Garhwa बस ने लूना में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News61-Year-Old Injured in Road Accident in Garhwa

बस ने लूना में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल

गढ़वा के खजुरी गांव निवासी 61 वर्षीय देव मुनि साव सड़क हादसे में घायल हो गए। शुक्रवार को लूना से गढ़वा आते समय दलेली गांव के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी लूना को टक्कर मारी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 14 June 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
बस ने लूना में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल

गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत खजुरी गांव निवासी 61 वर्षीय देव मुनि साव सड़क हादसे में घायल हो गए। शुक्रवार को वह अपने घर से गढ़वा की ओर लूना से आ रहे थे। उसी क्रम में दलेली गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी लूना को टक्कर मार दी। उससे वह गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गंभीर स्थिति देखते हुए अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।