शहर में खुलेगा दो आयुष्मान आरोग्य केंद्र
गढ़वा में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी के दो स्थानों पर शुरू किए जाएंगे। दानरो नदी के किनारे और टंडवा में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।...

गढ़वा। शहर की स्वास्थ्य सेवा और बेहतर होगी। लोगों को उनके मोहल्लों में ही प्राथमिक उपचार मिल जाएगा। उसके लिए शहर के दो स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी शुरू करने की तैयारी चल रही है। पहले से चार स्थान पर अटल मोहल्ला किलनिक की सुविधा मिल रही है। शहर के दानरो नदी के किनारे और टंडवा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेगा। वहां गर्भवती महिलाओं, शिशु और नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था रहेगी। उसके लिए एक चिकित्सक, नर्स, एमपीडब्ल्यू, गार्ड, सफाई कर्मी की बहाली की जाएगी। उसके साथ ही मरीजों के लिए ओपीडी की व्यवस्था होगी। दोनों स्थानों पर किराए के भवन में संचालन शुरू करने की पूरी तैयारी है।
जरूरी सामान भी उपलब्ध हो गया है। जल्द ही उसकी सेवा शुरू होगी। शहरी क्षेत्र के मरीजों को उनके घर के नजदीक बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के मरीजों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगा। उन्हें अत्यधिक बीमारी होने के बाद ही उन्हें बाहर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर के दानरो नदी पुल के पास और टंडवा में इसकी शुरुआत की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।