Bridegroom Flees Wedding After Brawl Between Guests Police Intervenes to Complete Ceremony बाराती-शराती सहित दुल्हे के साथ मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप से संपन्न हुई शादी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBridegroom Flees Wedding After Brawl Between Guests Police Intervenes to Complete Ceremony

बाराती-शराती सहित दुल्हे के साथ मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप से संपन्न हुई शादी

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के डंडई गांव स्थित भुइयां टोला पर मंगलवार रात आई बारात में दुल्हा सहित बाराती और शराती दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 4 June 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
बाराती-शराती सहित दुल्हे के साथ मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप से संपन्न हुई शादी

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के डंडई गांव स्थित भुइयां टोला पर मंगलवार रात आई बारात में दूल्हा सहित बाराती और शराती दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बारात धुरकी प्रखंड के खाला गांव से भुइयां टोला स्थित सुरेश भुइयां के घर आया था। वही दूल्हा बॉबी देओल और दुल्हन उर्मिला के बीच शादी होनी थी। बताया जाता है कि जयमाला के बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम शुरू हुआ था। उसी दौरान नशे में धुत कुछ बाराती आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कर रही लड़कियों के साथ बदसलूकी की। लड़कियों का बचाव करने के दौरान बाराती और शराती दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मारपीट के दौरान दूल्हा बॉबी भी वहां पहुंचा। वह बाराती पक्ष की ओर से शरातियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद कुछ नाराज शरातियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। उससे नाराज दूल्हा वहां से शादी किए बगैर फरार हो गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी संपन्न हुआ। उसके बाद शादी के रस्म के लिए दूल्हे की खोजबीन शुरू हो गई। दूल्हे की खोज खबर नहीं मिलने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर दलबल के साथ एएसआई सत्येंद्र राय पहुंचे। उसके बाद दूल्हे के पिता को उठाकर थाना ले आए। उसके बाद दूल्हे पर लौटकर आने का दबाव बनाया गया। एएसआई सत्येंद्र के दबाव का असर रहा कि आधे घंटा के अंदर दूल्हा लौट आया। उसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर शांति से शादी करने का निर्देश देकर पुलिस लौट आई। उसके बाद धूमधाम के साथ शादी का रस्म पूरा किया गया। एएसआई सत्येंद्र ने बताया कि बाराती और शरातियों के बीच झगड़ा झंझट होने की जानकारी थाना प्रभारी अनिमेष कुमार शांतिकारी को मिली थी । उनके निर्देश पर वह मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मारपीट के बाद फरार दूल्हे को बुलाकर दो पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। उसके बाद शादी का रस्म पूरा हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।