Injured Woman Found Unconscious in Kalyaanpur Village Hospitalized बेहोशी की हालत में मिली महिला, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsInjured Woman Found Unconscious in Kalyaanpur Village Hospitalized

बेहोशी की हालत में मिली महिला

गढ़वा के कल्याणपुर गांव में एक महिला घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चरवाहों द्वारा देखे जाने के बाद उसे सदर अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 29 May 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
बेहोशी की हालत में मिली महिला

गढ़वा। सदर थानांतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित जंगल के किनारे घायल अवस्था में एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ चरवाहों ने महिला को घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखा। उसकी सूचना गांव में दी। उसके बाद स्थानीय लोग उसे पहचानने का प्रयास किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।