पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत है: मिथिलेश
समारोह आयोजित कर केंद्रीय महासचिव और सदस्यों को किया गया सम्मानित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन कि

गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित किया गया। उसमें पार्टी की ओर से केंद्रीय महासचिव बनाए गए पूर्व मंत्री मिथिलेश के अलावा अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त सदस्यों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मान देना था। समारोह के दौरान बोलते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि हमें संगठन को जमीनी स्तर पर और मज़बूत करना है। उसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आंदोलन की तरह काम करता रहा है। विधायक अनंत ने कहा कि केंद्रीय सदस्य जिला स्तर पर पार्टी को संगठित और मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन को मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीति और विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। अंत में सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला कमेटी ने केंद्रीय महासचिव मिथिलेश के अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, मदनी खान, धीरज दुबे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, नितेश सिंह, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, शांति देवी, संजीव भुइंया, सरवन सिंह खरवार, राज किशोर यादव को सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।