प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लें: प्रभारी प्राचार्य
भवनाथपुर के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों ने आम और बरगद के पौधे का पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुरानी पेंशन के लिए पौधा लगाने का अनुरोध किया। प्रभारी...

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आम और बरगद के पौधे का पौधारोपण किया गया। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन जिला ईकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जिले के तमाम शिक्षकों और कर्मचारियों से पुरानी पेंशन के नाम पर एक पौधा लगाने का अनुरोध किया था। उसी परिप्रेक्ष्य में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर के समस्त शिक्षक वृंद ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामु कुमार ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण न केवल हमारे लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है। सौभाग्य से उनके पुत्र का जन्मदिन भी है। पुत्र के नाम पर भी एक फलदार वृक्ष लगाया है। वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता की हानि जैसी समस्याएं आज हमारे सामने हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनानी होंगी, जैसे कि ऊर्जा की बचत, जल संचयन और कूड़ा प्रबंधन। वाणिज्य शिक्षक उदित नारायण चौबे ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हमें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और उनकी सुंदरता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। अंत मे अन्य समस्त शिक्षकों रणजीत बरनवाल, कुसुम कुजूर, तेरेसा बाखला, विकास कुमार, अनामिका हेरेंज, मनोज कुमार, शिवानी कुमारी व अन्य ने छात्रों और आमजनों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।