रंका अनुमंडल मुख्यालय में जलापूर्ति ठप, आक्रोश
फोटो रंका दो: चापाकल से पानी भरती महिला अनुमंडल मुख्यालय में चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। उक्त कारण लोगों को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ रह

रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय में चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। उक्त कारण लोगों को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया होली रंगों का त्योहार है। त्योहार में भी उन्हें पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उससे लोगों में आक्रोश है। प्रखंड मुख्यालय में बना रंका बृहद जलापूर्ति योजना से पानी सप्लाई एक सप्ताह से बंद है। उससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिला आपूर्ति योजना के संचालक और पदाधिकारी गायब हैं। यूनिट की पहरेदारी में लगा कर्मी ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी होली की छुट्टी में घर चले गए हैं। मशीन खराब है। उसके चलते पानी की सप्लाई बंद है। मालूम हो की पंचायत स्तरीय पानी सप्लाई दो दिनों से बंद है। उससे प्रखंड मुख्यालय के बर मोहल्ला, मुख्य सड़क, मुख्य बाजार, नया दोहरी, अस्पताल मोहल्ले के लोगों के सामाने परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि वे लोग जहां-तहां के चापाकल से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। वार्ड नंबर चार में लोग चापाकल से पानी ढो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि पंचायत से चलने वाला पानी भी बंद हो गया है। बृहद जलापूर्ति से भी पानी सप्लाई बंद है। उससे काफी परेशानी हो रही है। होली का त्योहार के मद्देनजर प्रशासन जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।