चाकुलिया: मुटूरखाम में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई
चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम में सोमवार को गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की गई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। ओलचिकी भाषा के...
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम में सोमवार को सिद्धो - कान्हो उनुहार गांवता के तत्वावधान में संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के जनक गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई। उसके बाद उपस्थित लोगों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ओलचिकी भाषा का 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुखिया मोहन सोरेन,माझी बाबा रामेश्वर टुडू, पृथ्वी नाथ हांसदा, जितराई सोरेन, धनपति मंडल, मोहन चंद्र बास्के, भारती हांसदा, सनत टुडू, कालिदास हांसदा, महेश्वर किस्कू, बीरेंद्र माझी, मजीत टुडू, श्याम हेंब्रम, स्वरूप चंद मुर्मू समेत अनेक महिला और पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।