Chief Minister Livestock Development Scheme Duck Chicks Distributed to 55 Women बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsChief Minister Livestock Development Scheme Duck Chicks Distributed to 55 Women

बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत 55 महिलाओं के बीच बतख चूजा का वितरण किया गया। विधायक संजीव सरदार ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि सरकार लोगों को पशुधन पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 13 June 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में 55 महिलाओं के बीच बतख चूजा का वितरण किया गया। बतख चूजा वितरण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के लोगों पशुधन पालकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुदान पर गाय, बकरी, मुर्गी व बतख चूजा का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं के लिए यह स्वर्णिम मौका है। आप पशुधन पाले और स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 250 यूनिट बतख चूजा की स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला, पशुपालन पदाधिकारी डा.अशोक कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, राजकुमार साव सहित महिला लाभूक उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।