कांग्रेस पार्टी पेसा कानून लागू कराने के प्रति गंभीर
कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास शुरू किया है। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और जिला महासचिव अजय मंडल ने पोटका प्रखंड का दौरा किया और पंचायत कमेटी गठित करने के लिए...

कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत संगठन बनाने का प्रयास शुरू किया है। इस प्रयास में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे व जिला महासचिव अजय मंडल ने गुरुवार को पोटका प्रखंड का दौरा किया। दौरा के उपरांत हाता में प्रेसवार्ता कर दोनों पदाधिकारी ने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस पार्टी के संगठन का विस्तार किया गया है। पोटका में पार्टी जिला और प्रखंड अध्यक्ष के साथ जिला परिषद क्षेत्र अनुसार मंडल कमेटी का गठन किया है। अब पंचायत कमेटी गठित करने के लिए गांवों का दौरा किया जा रहा है। यह पार्टी सशक्तीकरण के लिए गंभीर पहल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संविधान बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है। केंद्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा देश में किस-किस जाति की कितना संख्या और प्रतिशत है, इन्हें अपने अधिकार हेतु जाति जनगणना की मांग लगातार उठाया गया और इसके दबाव में केंद्र सरकार जाति जनगणना पर राजी हुई, लेकिन अब सरना धर्म कोड लागू नहीं करने पर अड़ी है। कांग्रेस पार्टी सरना धर्म कोड हरहाल में लागू कराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में पेसा कानून लागू करने की पक्षधर हैं। पार्टी 1996 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित पेसा कानून लागू करने पर रायशुमारी कर रही है। पार्टी का मानना है कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा मजबूत होगी। गांवों का विकास स्थानीय लोग ही करेंगे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी झूठा राष्ट्रवाद पर टिकी है। जनता अब भाजपा के कथनी और करनी में अंतर को जान गईं हैं। इस अवसर पर सुबोध सिंह सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदिनी सिंह, मुकेश झा, उदयनाथ मुर्मू ,संजय पात्र, लालटू दास, सीताराम सोरेन, मानसिंह मुर्मू, निखिल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।