कोल्हान विवि के वित्त पदाधिकारी सम्मानित
कॉलेज में सम्मानित हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी घाटशिला। संवाददाता घाटशिला महाविद्यालय में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी

घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. बी के सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अपने प्रशासनिक दायित्व के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया गया। डॉ. सिंह ने अपने जीवन में 146 बार रक्तदान किया है, जो शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। वित्त पदाधिकारी डॉ. सिंह का सम्मान प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी के समक्ष जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, समाजसेवी निर्मल झुनझुनवाला, देश परगना बैजू मुर्मू ने अपने हाथों किया। इस मौके पर डॉ. पी के गुप्ता, डॉ. एस के सिंह, डॉ. संदीप चंद्र, प्रो. इंदल पासवान, डॉ. एसपी सिंह, प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, डॉ. संजेश तिवारी, प्रधान सहायक एम मार्डी, लेखपाल हीरालाल सीट, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव चौधरी के अलावे काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो-11 कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी को सम्मानित करते पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।