Ducklings Distribution for Women s Self-Reliance Under Livestock Development Scheme बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं : विधायक , Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsDucklings Distribution for Women s Self-Reliance Under Livestock Development Scheme

बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं : विधायक 

पोटका में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत 55 महिलाओं को बतख चूजा का वितरण किया गया। विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 12 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
बतख चूजा पालकर आयोपार्जन करें महिलाएं : विधायक 

पोटका। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में 55 महिलाओं के बीच बतख चूजा का वितरण किया गया। बतख चूजा वितरण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के लोगों पशुधन पालकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुदान पर गाय,बकरी,मुर्गी व बतख चूजा का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं के लिए यह स्वर्णिम मौका है। आप पशुधन पाले और स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 250 यूनिट बतख चूजा की स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला, पशुपालन पदाधिकारी डा.अशोक कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, राजकुमार साव सहित महिला लाभूक उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।