Environmental Awareness Camp Organized by Catholic Charities in Potka पर्यावरण को बचाने के लिए थ्री आर सिद्धांत महत्वपूर्ण है : फादर बिरेंद्र, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsEnvironmental Awareness Camp Organized by Catholic Charities in Potka

पर्यावरण को बचाने के लिए थ्री आर सिद्धांत महत्वपूर्ण है : फादर बिरेंद्र

कैथोलिक चैरिटीज, जमशेदपुर ने पोटका में दो दिवसीय होली डे कैंप आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 60 सदस्यों ने भाग लिया और फादर बिरेन्द्र टेटे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए थ्री आर सिद्धांत (रिड्यूस, रियूज,...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 23 May 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण को बचाने के लिए थ्री आर सिद्धांत महत्वपूर्ण है : फादर बिरेंद्र

पोटका। कैथोलिक चैरिटीज, जमशेदपुर द्वारा शुक्रवार से विकास भारती सुंदरनगर परिसर में दो दिवसीय होली डे कैंप गो ग्रीन सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड पंचायत तेंतला, चांदपुर तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंडों से आए कुल 60 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के निदेशक फादर बिरेन्द्र टेटे ने दीप प्रज्वलन कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए थ्री आर सिद्धांत रिड्यूस ,रियूज व रिसाइकिल कचरे को कम करने, संसाधनों का पुनः उपयोग करने, और अपशिष्ट पदार्थों को पुनर्चक्रित करने का एक तरीका है।

इसके तहत उपभोग को कम करके कचरे की मात्रा कम करें।रियूज में हरा सब्जी के छिलका को हम लोग फेंक देते हैं, उस छिलका को कंपोस्ट बिन में डाल देने से तरल खाद तैयार होगा उस तरल खाद हम लोग अपना किचन गार्डन में उपयोग कर सकते हैं। अंत में पुनर्चक्रण अर्थात प्लास्टिक, कागज, कांच और धातु को पुनर्चक्रण के लिए जमा करें। कचरे को कम करना, संसाधनों का संरक्षण करना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना, भूमि और पानी के प्रदूषण को कम करना, खनिजों और ऊर्जा को बचाना ही सर्वोत्तम उपाय है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कर्मी रोथिन हेम्ब्रम, रिचाड और मरियम मसीह द्वारा किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।