झारखंड जल सहिया कर्मचारी संघ आक्रोश पूर्ण रैली में शामिल होने रांची रवाना
झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जल सहिया ने 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष आक्रोश रैली निकाली। उनकी मांगों में बकाया मानोदय, प्रोत्साहन राशि,...
गालूडीह। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बेनर के साथ पुर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को 6 सुत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री समक्ष आक्रोश पुर्ण रैली को लेकर रांची रवाना हुए। इसमें घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के सभी जल सहिया शामिल थे।जल सहिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि हमारी वर्षों की मांग अभी तक अधुरी है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष आक्रोश रैली निकाली जाएगी। उन्होंने अपनी मांगों की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पुर्व की 6 सुत्रीय मांग शामिल हैं जिसमें पुर्व का बकाया मनोदय 2019 से 2022 अप्रैल माह तक 37 माह सहित प्रोत्साहन राशि 30% बकाया है वर्ष 2024 सितंबर से मार्च 2025 तक मानोदय और प्रोत्साहन राशि 9 महिलाओं का अभिलंब दिया जाए।
महंगाई के अनूरूप जलसहियाओ को न्यूनतम मजदूरी के साथ लागू किया जाए ।जल सहिया के मृत्यु के उपरांत बीमा और आयुष्मान से जोड़ा जाए इसके साथ ही अनुकमपा का लाभ दिया जाए।शहरी क्षेत्र में पडने वाले जल सहियाओ को नगर निगम में काम दिया जाए।जलसहिया को अस्थाई और नियोजन नीति के तहत संयोजित किया जाए मुखिया के द्वारा बिना लिखित लिए जल सेवा को मनमानी ढंग से हटाया जा रहा है जिस नियम बनाकर रोका जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।