Nine Injured in Multiple Road Accidents in Potka Six in Critical Condition तीन सड़क हादसों में 9 लोग घायल, 6 की स्थिति गंभीर , Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsNine Injured in Multiple Road Accidents in Potka Six in Critical Condition

तीन सड़क हादसों में 9 लोग घायल, 6 की स्थिति गंभीर 

पोटका थाना क्षेत्र में तेंतला, हाता और हेंसलबील में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह की स्थिति गंभीर है। गंभीर घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 26 May 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
तीन सड़क हादसों में 9 लोग घायल, 6 की स्थिति गंभीर 

पोटका, संवाददाता । पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला, हाता एवं हेंसलबील तीन स्थानों पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए, जिसमें 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है। तीन घायलों का हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। दोपहर के 2:00 बजे टाटा हाता मुख्य सड़क पर तेंतला के पास स्कूटी में दो व्यक्ति सवार थे। इस बीच स्कूटी अनियंत्रित हो जाने से बागबेड़ा के कृष्ण मिश्रा एवं किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे पोटका पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से जमशेदपुर अस्पताल भेज दिया गया।

दोनों को सिर पर गंभीर चोट लगी है। दूसरी घटना पोटका थाना क्षेत्र के गिरी भारती हाई स्कूल के समीप घटी। यहां दो बाइक के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति काफी गंभीर है। यहां स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा एक गंभीर रूप से घायल बिरजू सरदार को अपने स्कूटी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीपोखर लाया गया। जिला परिषद सूरज मंडल द्वारा भी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीपोखर भेजा गया। असीम सरदार एवं प्रेम सरदार को फर्स्ट एड कर छोड़ दिया गया। तीनों कोवाली थाना क्षेत्र के बुकामडीह का रहने वाले है। यहां दूसरे बाइक में प्रकाश सरदार एवं एक अन्य युवक सवार था,यह दोनों भी घायल हुए, प्रकाश सरदार जो पोड़ाडीह का रहने वाला है। उसे फर्स्ट एड कर छोड़ दिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसे पीसीआर पेट्रोलिंग वाहन द्वारा सीएचसी पोटका ले जाया गया। यहां चिकित्सक द्वारा मरीज का गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना रात के आठ बजे पोटका हेंसलबील मुख्य सड़क पर हुई। यहां एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार था जो गंभीर अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। झामुमो नेता किशन गुप्ता द्वारा दोनों घायलों को थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ पीएचसी पोटका लाया गया, और प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।