Three Injured in Head-On Motorcycle Collision on NH 49 Baharagoda बहरागोड़ा के रांगडो में दो बाइकों की टक्कर से तीन लोग घायल, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsThree Injured in Head-On Motorcycle Collision on NH 49 Baharagoda

बहरागोड़ा के रांगडो में दो बाइकों की टक्कर से तीन लोग घायल

बहरागोड़ा में शुक्रवार को एन एच 49 पर रांगड़ो पुलिया के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में दो युवक अभिषेक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 6 June 2025 01:09 PM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा के रांगडो में दो बाइकों की टक्कर से तीन लोग घायल

बहरागोड़ा। शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर रांगड़ो पुलिया के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल करते हुए तीनों घायलों को निजी वाहन द्वारा बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने तीनों घायलों की प्राथमिक उपचार कर सीएचसी में भर्ती कर लिया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जाम्बनी गांव निवासी दो युवक अभिषेक कामिला (उम्र 23) व मुकेश कामिला(उम्र 17) एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप की ओर पेट्रोल भरने आ रहे थे।

वहीं दूसरा व्यक्ति पाथरी गांव निवासी शशांक बेरा (उम्र 50) अपने घर से खंडामौदा की ओर जा रहे थे तभी दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में भीड़ जाने से तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल गए। दोंनो बाइक के आमने सामने भिड़ंत से दोंनो की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक को सड़क से उठाकर सुरक्षित जगह पर लाकर रहा तथा बाद में परिजनों के हाथों बाइक सौंप दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।