Tribute to Late Panchayat Secretary Sunil Mahto at Chakulia Block Meeting चाकुलिया: दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी गई, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTribute to Late Panchayat Secretary Sunil Mahto at Chakulia Block Meeting

चाकुलिया: दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी गई

चाकुलिया प्रखंड सभागार में मंगलवार को दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो की शोक सभा आयोजित की गई। इस सभा में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 10 June 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी गई

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड सभागार में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित कर माटियाबांधी पंचायत के दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा समेत प्रखंड और अंचल के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पंचायत सचिव सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस शोक सभा में पंचायत सचिव कुंज बिहारी साव, प्रदीप कुमार मंडल, बीपीआरओ शिवानंद घाटवारी, कृष्ण चंद्र दंडपाट, सुकुमार घोष, पूनम कुमारी, प्रीति त्रिपाठी, पल्लव भगत, सनी कुमारी, कनीय अभियंता राजेश राउत, हर प्रसाद महतो, जनसेवक विश्वनाथ मांडी, तापस दास, मंगल मुर्मू आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।