Rakshan bandhan date and time in india 2025 know when is bhadra start know rakhi muhurat Rakshan bandhan date 2025: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा कब से लगेगी, जानें राखी का मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rakshan bandhan date and time in india 2025 know when is bhadra start know rakhi muhurat

Rakshan bandhan date 2025: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा कब से लगेगी, जानें राखी का मुहूर्त

इस साल अगस्त के शुरु में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। रक्षा बंधन भाई बहन के प्यार का पावन पर्व है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के पर्व में भद्रा का खास विचार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भद्रा में बहन भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधती हैं

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
Rakshan bandhan date 2025: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा कब से लगेगी, जानें राखी का मुहूर्त

सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सावन समाप्त हो जाते हैं। इसके बाद से भाद्रपद का महीना लग जाता है। रक्षा बंधन भाई बहन के प्यार का पावन पर्व है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के पर्व में भद्रा का खास विचार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भद्रा में बहन भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधती हैं। दरअसल भद्रा काल को शुभ नहीं मानते हैं, इसलिए इस समय के खत्म होने के बाद ही राखी बांधते हैं।

रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त

इस साल 9 अगस्त को राखी बांधन के लिए आपको साढ़े सात घंटे मिल रहे हैं। सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक , राखी बांधने के लिए बहुत अच्छा समय है। अगर बहुत ही अच्छा मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो दोपहर 12:00 से 12:53 तक है। इसके अलावा शाम तक बिना कोई मुहूर्त देखें राखी बांध सकते हैं। इस बार रक्षा बंधन पर सुबह से ही सौभाग्य योग रहेगा, जिसमें बहने अपनी भाई को राखी बांध सकती हैं। इस दिन श्रवण नक्षत्र भी है। इस योग में बहन अपने भाई की मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकती है।

ये भी पढ़ें:सितंबर में सूर्य ग्रहण से पहले लगेगा चंद्रग्रहण, यह ग्रहण होगा बहुत खास, आप भी

रक्षाबंधन 2025 पर भद्रा कब

इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। बहनें बिना भद्रा के शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांध सकती हैं। भद्रा होने के कारण पिछले साल भी दो दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। इस साल भद्रा जरूर लग रही है, लेकिन 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्राकाल समाप्त हो जाएगी। इसलिए सुबह से लेकर दोपहर तक राखी का पर्व मनाया जा सकेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।