chandra Grahan date and time in india september 2025 why chandra grahan is special to surya grahan in september Chandra Grahan 2025 : सितंबर में सूर्य ग्रहण से पहले लगेगा चंद्रग्रहण, यह ग्रहण होगा बहुत खास, आप भी जान लें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़chandra Grahan date and time in india september 2025 why chandra grahan is special to surya grahan in september

Chandra Grahan 2025 : सितंबर में सूर्य ग्रहण से पहले लगेगा चंद्रग्रहण, यह ग्रहण होगा बहुत खास, आप भी जान लें

Chandra grahan kab lagega: यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रह है जो अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक महासागर, हिंद महासागर, यूरोप,, अटलांटिक महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा। इस ग्रहण की खास बात यह है कि

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
Chandra Grahan 2025 : सितंबर में सूर्य ग्रहण से पहले लगेगा चंद्रग्रहण,  यह ग्रहण होगा बहुत खास, आप भी जान लें

सितंबर का महीना बहुत खास है। इस महीने एक नहीं बल्कि दो ग्रहण लगने वाला हैं। पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा , जो 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रह है जो अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक महासागर, हिंद महासागर, यूरोप,, अटलांटिक महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा। इस ग्रहण की खास बात यह है कि इसको ब्लड मून कहा जाएगा, क्योंकि इस समय चांद से लाल रंग की रोशनी आएगी। दूसरी खास बात यह है कि हिन्दू पंचांग के अनुसार इस ग्रहण के दिन भाद्रपद पूर्णिमा है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में होगें। सबसे खास बात यह है कि यह ग्रहण श्राद्ध की पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इस ग्रहणका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण
अब 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। इससे पहले मार्च में एक सूर्य ग्रहणलग चुका है। भारत में यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चलेगा, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और ना ही इसका सूतक काल मान्य होगा । आपको बता दें कि पितृपक्ष में दोनों ग्रहण लग रहे हैं। यह सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है।

कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण
आंशिक ग्रहण 7 सितंबर को शाम को 04:26 UTC पर शुरू होगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, क्योंकि इसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया में समा जाएगा। अधिकतम ग्रहण 7 सितंबर को 18:11 UTC दिखाई देगा। पूर्णता 7 सितंबर को 18:53 UTC पर समाप्त होगी। आंशिक ग्रहण 7 सितंबर को 19:56 UTC पर समाप्त होगा। उपच्छाया ग्रहण 7 सितंबर को 20:55 UTC पर समाप्त होगा। आपको बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अंतरिक्ष में एक सीध में होते हैं, जिसमें पृथ्वी बीच में होती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!