Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsChief Minister Livestock Development Scheme Distributes Goats to 11 Beneficiaries in Ghaghra
घाघरा में 11 लाभार्थियों के बीच बकरियां वितरित
घाघरा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 11 लाभुकों को चार बकरियाँ और एक बकरा प्रदान किया गया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का ने वितरण किया। लाभार्थियों में...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 12 April 2025 12:46 AM

घाघरा। घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 11 लाभुकों के बीच बकरी एवं बकरा का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सीमा एक्का ने लाभार्थियों को यह प्रदान किया। प्रत्येक लाभुक को चार बकरी और एक बकरा दिया गया। लाभुकों में सीमा देवी बड़ा अजियातु, अनिता देवी छोटा अजियातु, हेमंती देवी गुटवा, अनिता देवी बड़ा अजियातु, मनोरंजन सिंह गुटवा, शांति देवी नौनी, उर्मिला देवी नौनी, बबिता देवी टोंकाटोली,सारिका असुर बीमरला, सरस्वती देवी बरांग, सुबेना उरांव कुहीपाट एवं कर्मपाल उरांव जिलिंगसिरा निवासी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।