Meeting to Address Issues of Protestors in Basia New Transformer Installed in Saridih Village आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 9 को, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMeeting to Address Issues of Protestors in Basia New Transformer Installed in Saridih Village

आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 9 को

बसिया प्रखंड कार्यालय में 9 जून को आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक होगी। दूसरी ओर, सरईडीह गांव में छह महीने से खराब ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरा था, जिसे कांग्रेस पार्टी की मदद से नया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 7 June 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 9 को

बसिया। प्रखंड कार्यालय में नौ जून को दिन के 11 बजे से आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक होगी। इस बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह औररतिया इंदवार ने संयुक्त रूप से दी है। सरईडीह गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत के सरईडीह गांव में छह महीने से खराब ट्रांसफार्मर के कारण गांव अंधेरे में था। कांग्रेस पार्टी के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष विकास साहू ने फीता काटकर किया। मौके पर चिमन उरांव, जसिंता बागे, निरोज टेटे सहित ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।