मानव तस्करी की आरोपी महिला खूंटी से गिरफ्तार
रायडीह पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में वांच्छित आरोपी आशू कुमारी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर तस्करी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाThu, 17 April 2025 12:51 AM

रायडीह। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में वांच्छित आरोपी आशू कुमारी उपति शिवनाथ कोरवा को बुधवार को खूंटी जिले के पोड़ा, थाना कर्रा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर गुमला जेल भेज दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आशू कुमारी पर रायडीह थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर तस्करी करने का आरोप है। इस संबंध में रायडीह थाना कांड संख्या 23/2025के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।