फादर क्लेस्तुस की पुरोहिताई जीवन की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई
फोटो नं. 28 पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित करते डीन फादर सुरेश तिर्की व अन्य। फोटो नं. 28 पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित करते डीन फादर सुरेश तिर्की व अन्य

चैनपुर प्रतिनिधि चैनपुर प्रखंड के डडगांव में मंगलवार को फादर क्लेस्तुस केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती सह सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अधिष्ठाता कटकाही पल्ली के डीन फादर सुरेश तिर्की और फादर क्लेस्तुस केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया।समारोह में धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई।जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। फादर क्लेस्तुस ने अपने संदेश में कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा प्रभु की कृपा,परिजनों और शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हो पाई है। उन्होंने ईश्वर की सेवा को अपना सौभाग्य बताया और सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
मौके पर फादर सुरेश, फादर जीप्रियानुस, फादर मोनचंग डुंगडुंग, फादर कोसमस, फादर आलोक, फादर सुशील, फादर इग्नासुस सहित कई धर्मपुरोहित व बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित रहे। सभी ने फादर क्लेस्तुस को उनके समर्पित सेवाभाव और पुरोहिताई जीवन की रजत जयंती पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।