बसिया में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,चार गंभीर रूप से जख्मी
मृतकों 16 वर्षीय कृष्णा मुंडा और 32 वर्षीय रामू राम शामिल मृतकों 16 वर्षीय कृष्णा मुंडा और 32 वर्षीय रामू राम शामिलमृतकों 16 वर्षीय कृष्णा मुंडा और 32

बसिया प्रतिनिधि जिले के बसिया प्रखंड में शुक्रवार को अपहरान लगभग चार बजे हुए अलग-अलग दो हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में दो बाइक की टक्कर में एक बाईक सवार युवक 16 वर्षीय कृष्णा मुंडा की जान चली गई। वह कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव का रहने वाला था। वहीं दूसरी घटना में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव के रहने वाले 32 वर्षीय रामू राम की मौत हो गई। पहली घटना बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव में हुई। कामडारा थाना क्षेत्र के पारही गांव निवासी कृष्णा मुंडा अपने दो साथियों करमा भेंगरा और समीर मुंडा के संग बाइक से साकिया गांव जा रहा था।
कलिगा गांव के समीप सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बीरू , सिमडेगा निवासी 23 वर्षीय श्याम तिर्की और 20 वर्षीय अरबिंद किंडो सवार थे। मौके पर ही कृष्णा मुंडा की मौत हो गई। वहीं चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बसिया पहुंचाया गया। बसिया से प्राथमिक उपचार के बाद समीर मुंडा, श्याम तिर्की और अरविन्द किंडो को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरी घटना बसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर लोंगा गांव के समीप हुई । मोरेंगे निवासी रामू राम बाईक से अपने गांव लौट रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक सवार रामू राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप चालक से मारपीट कर वाहन तोड़फोड़ दिया। साथ ही आक्रोश ग्रामीणों ने करीब घंटा भर रांची-सिमडेगा मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।