Agricultural Development Campaign in Godda Over 800 Progressive Farmers Participate ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकल्प अभियान आयोजित , Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsAgricultural Development Campaign in Godda Over 800 Progressive Farmers Participate

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकल्प अभियान आयोजित

गोड्डा में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा के तत्वावधान में सुन्दर पहाड़ी, पथरगामा एवं बसंतराय प्रखंड के गांवों में कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। 800 से अधिक किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 2 June 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकल्प अभियान आयोजित

गोड्डा। ग्रामीण विकास ट्रस्ट कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में सुन्दर पहाड़ी, पथरगामा एवं बसंतराय प्रखंड के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल आठ सौ से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, पशुपालन एवं स्वरोजगार के विविध पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री आशीषन मिंज ने किसानों को ओल, हल्दी, आम, पपीता, नींबू एवं केला जैसी उद्यान फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की विधियाँ समझाईं। जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जानकारी देते हुए गौ पालन को आय का सशक्त माध्यम बताया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री शैलेन्द्र कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना तथा ब्लॉकचेन के माध्यम से बीज उपलब्धता की जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया ने सब्जियों एवं फलों की उन्नत खेती पर प्रकाश डाला, वहीं पौधा सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. सूर्य भूषण ने खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, कुल्थी आदि की वैज्ञानिक खेती, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा खर-पतवार प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने ग्लाईफोसेट के उपयोग पर भी सुझाव दिए। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रितेश दुबे ने मिट्टी जांच, बीज उपचार, प्राकृतिक खेती एवं मडुआ उत्पादन पर चर्चा की। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने हरे चारे के विकल्पों जैसे नेपियर, मक्का, गेहूं का हाइड्रोपॉनिक्स उत्पादन, सूडान घास, सुबबूल एवं अजोला की उपयोगिता बताई। गृह वैज्ञानिक डॉ. प्रगतिका मिश्रा ने पोषण वाटिका एवं केंचुआ खाद निर्माण की विधियाँ साझा कीं। स्वयंसेवी संस्था 'प्रदान' की सदस्य सौम्या कुमारी ने महिलाओं को समूह बना कर खेती, सिलाई, अचार, लड्डू एवं बड़ी बनाकर विपणन के लिए प्रेरित किया। उद्यान मित्र कनक लाल साह ने उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आईसीएआर द्वारा तैयार कृषि जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया गया। समापन अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित लीफलेट्स, बीज उपचार सामग्री, मडुआ की उन्नत खेती से जुड़ी जानकारी एवं बैंगन स्वर्ण प्रतिभा के उन्नत बीज किट का वितरण किसानों के बीच किया गया। मौके पर डॉ. अभिजीत सतपथी, सुप्रकाश घोष, राकेश कुमार सहित विभिन्न वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।