Women Celebrate Kalash Yatra to Initiate Shri Bhagwat Week Yagya in Dumardihah डुमरडीहा में कलश यात्रा के साथ ज्ञान महायज्ञ शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWomen Celebrate Kalash Yatra to Initiate Shri Bhagwat Week Yagya in Dumardihah

डुमरडीहा में कलश यात्रा के साथ ज्ञान महायज्ञ शुरू

देवरी के डुमरडीहा गांव में 211 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ किया। यज्ञाचार्य विवेकानन्द पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने नदी से जल भरकर यज्ञ मंडप की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 2 June 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
डुमरडीहा में कलश यात्रा के साथ ज्ञान महायज्ञ शुरू

देवरी। देवरी अंचल क्षेत्र के चिकनाडीह पंचायत अन्तर्गत डुमरडीहा गांव में 211 महिलाओं एवं युवतियों ने रविवार को कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य विवेकानन्द पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए डुमरडीहा, गादी, किसगो, गंगरायडीह, दलोरायडीह, धनीशरण व पांडेडीह आदि गांवों का भ्रमण करते हुए किसगो स्थित रानीबांध नदी तक पहुंची। नदी किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरकर पदयात्रा करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर यात्रा का समापन किया। महायज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञाचार्य विवेकानंद पांडेय के द्वारा दिन में पंच देवता पूजन व वेदी पूजन व रात में भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा।

बताया कि अयोध्या से आई कथा वाचिका मिथिलेश्वरी शास्त्री जी के द्वारा कथा प्रवचन किया जाएगा। मौके पर महायज्ञ के मुख्य यजमान रामधनी सिंह व उमा देवी समेत प्रमोद सिंह, लक्ष्मी देवी, मदन मोहन सिंह जितेंद्र कुमार शर्मा, पुनीत नारायण सिंह, बलदेव सिंह, दशरथ सिंह, अरुण सिंह, मनीजर सिंह, रामजी यादव, राजू सिंह, दामोदर रजक, केदार सिंह, संत कुमार यादव, एमपी सिंह, राजकुमार सिंह, किशुन सिंह, सरदार सिंह, कैलाश सिंह, रंजीत सिंह, जयप्रकास सिंह, किशोर सिंह, श्याम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।