भीषण गर्मी से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
बोआरीजोर में गर्मी ने बढ़ना शुरू कर दिया है, तापमान गुरुवार को 38 डिग्री तक पहुंच गया। इससे स्कूली बच्चों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावक चिंतित हैं और स्कूलों की छुट्टी की मांग कर रहे...

बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में गर्मी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि गुरुवार को बोआरीजोर का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से स्कूली बच्चों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। झुलसती गर्मी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों को बच्चों की सेहत बिगडऩे का डर सताने लगा है। गुरुवार सुबह से ही धूप चिलचिला रही थी। करीब 10 बजे की स्थिति में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ती गई। तापमान भी वैसे-वैसे बढ़ता गया। दोपहर में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था।
लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों को गर्मी से बेहाल देखा जा रहा। जानकर के अनुमान के मुताबिक आगे भी इसी तरह तेज गर्मी पड़ेगी। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन हो रहा है। ऐसे में लोग स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग उठने लगी है। एक ओर जहां लगातार तापमान बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की परेशानी भी बराबर बनी हुई है। हालात यह है कि कभी दोपहर तो कभी शाम को अचानक बिजली बंद हो जा रही है। इससे भी लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।