गोड्डा में जिला सॉफ्टबॉल संघ का गठन
गोड्डा में सॉफ्टबॉल संघ का गठन हुआ है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। देवाशीष कुमार झा अध्यक्ष बने हैं और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संघ जल्द ही सॉफ्टबॉल...

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा में सॉफ्टबॉल खेल को संगठित रूप देने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सॉफ्टबॉल संघ का गठन किया गया। संघ के गठन के साथ ही इसके पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। देवाशीष कुमार झा को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि दीपक सिंह, अजय सिंह और सिकंदर कुमार मिर्धा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर ऋषिकेश कुमार सिंह और सह सचिव के रूप में प्रदीप कुमार ठाकुर, विनय कुमार और रूना कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवम् राज कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके अतिरिक्त, संघ के सक्रिय सदस्यों में मुस्कान खातून, चंदन कुमार, प्रियांशु भंडारी, गौरव कुमार, इशरत खातून और राधिका कुमारी शामिल हैं।
संघ की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थानों के साथ समन्वय बनाकर जल्द ही सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।